बेचैनी है,
सुकून जैसे दबे पांव कहीं गुम हो गया,
सांसो ने साँस लेना छोड़ दिया,
क्या करूं जब जज्बातों का सैलाब जेहन को झंझोड़ता है,
आँखों का पानी जैसे दिल को निचोड़ता है,
कलम उठाता हूँ,
शब्दों की सिलवटों को मिटाने के लिए,
यूँ तो अन्दर तूफ़ान है,
मग़र वो काफी नहीं,
एक हल्के से कागज़ को उड़ाने के लिए,
बेचैनी है,
अब तो जैसे गला भी सूखने लगा,
बेख़ौफ़ निकला करते थे शब्द कभी जो,
गुमसुम किसी कोने में सिसकियाँ ले रहे हैं शायद,
लिखा हुआ हर अक्षर झूठा लगता है,
देखो चाँद भी तो टूटा लगता है,
क्या ऐसा ही होता है हर किसी के साथ?
क्यूँ सोचा हुआ हर शब्द लूटा लगता है?
बेचैनी है,
फिर वही…

beautifully rendered and so nice to read! great lines Neeraj!
Thank you Soumya!
I ran this through google translate and I know it didn’t do this piece justice. I’m not sure how accurate it was, if you have time I would love to see this posted in english
Lol.. Google translator never does justice when it comes to Hindi to English translation. I have posted the English version for you.
te-he
your the best dear thanks
Pingback: Restlessness | Pieces·
Somehow, you’ve said things I wanted to say . . Thank you . . it’s beautiful
. .
Thanks Nandini.. Glad to see you connecting with it!